महिलाएं बन रही स्वावलम्बी: संजय तिवारी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
रामनगर बाराबंकी। ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने आंगनबाडी केन्द्र मझौनी का
निरीक्षण कर बच्चो एंव गर्भधात्री महिलाओ मे पुष्टाहार का वितरण कर
प्रदेश और केन्द्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओ की
जानकारी दी। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओ को हर क्षेत्र मे आगे बढा
रही है। गांवो मे आज समूह के माध्यम से महिलाये स्वावलम्बी बन रही है।
सरकार की योजनाओ से जो पात्र किसी भी कारण से वंचित है उनकी हर समभव मदद
की जायेगी।इस मौके पर आंगन बाडी कार्यकर्ती सहायिका और बच्चे और महिलाये
मौजूद रही। ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व मे
महिलाये आगे बढ रही है।समूह के माध्यम से वह भी आज परिवार का भरण पोषण कर
रही है।उन्होने मोदी जी के सरकार की तमाम जन कल्याण कारी योजनाओ की
जानकारी देकर प्रशंसा की। सरकार की जन कल्याण कारी नीतियो मे किसी भी
प्रकार की शिकायत के लिये सभी को आमन्त्रण देकर हर समय अपने दरवाजे खुले
रहने की बात कही।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

