जर्जर विद्युत व्यवस्था से त्रस्त ग्रामीणों ने दिया धरना
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
रामनगर बाराबंकी। विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा बार-बार शिकायतों के बावजूद कम क्षमता के ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों को ना बदले जाने के मामले में कोई संज्ञान न लिये जाने के चलते ग्रामीणों ने बुढ़वल सब स्टेशन पर धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जतायी। ग्रामीणों ने विद्युत अभियन्ता हर्षित श्रीवास्तव के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। मालुम हो कि विद्युत सब स्टेशन बुढवल के अन्तर्गत ग्राम रामपुर खरगी के ग्रामीणो ने उपजिलाधिकारी और अधीक्षण अभियंता विद्युत को प्रार्थना पत्र देकर जर्जर तार आदि के लिये उचित कार्यवाही की मांग की थी। उन्होने अपने पत्र मे कहा है कि यदि 10 दिनों में ट्रांसफार्मर व जर्जर तार ना बदले गये तो विवश होकर हम लोग विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। तहसील रामनगर के ग्राम सुरवारी निवासी विद्युत उपभोक्ता संतोष कुमार वर्मा आदि ग्रामीणों द्वारा एसडीएम व अधीक्षण अभियंता को दिए गये पत्र में कहा गया था कि गांव में करीब 65 कनेक्शन धारक है जिससे 16 केवीए के ट्रांसफार्मर से समुचित आपूर्ति नहीं हो पाती है तथा आये दिन विद्युत तार टूट कर गिरते रहते हैं। इस सम्बन्ध में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है यदि आगामी 24 अगस्त तक समस्या का समाधान ना किया गया तो हम सभी लोग विद्युत उपकेंद्र रामनगर पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन पर होगी। कोई संज्ञान न लिये जाने के कारण ग्रामीणो ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। जिसके बाद विभाग के कानो आवाज पहुंच सकी। अधिशाषी अभियन्ता के आश्वासन पर ग्रामीणो ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

