कोटेदार की दबंगई से ग्रामीण परेसान बच्चों के मिडडे मील योजनाओं को कोटेदार कर रहे गबन
सद्दाम हुसैन संवाददाता जिला श्रावस्ती 8957560330
जमुनहा श्रावस्ती एक तरफ योगी सरकार बच्चों के भविष्य के लिए तरह तरह की योजनाओं का संचार कर रही है वही श्रावस्ती जनपद के तहसील जमुनहा के कोटेदार बच्चों के मिडडे मील योजनाओं को लगा रहे चूना वही कोटेदार की दबंगई से ग्रामीण हुए परेशान वही मौके पर पहुचे प्रधान प्रतिनिधि के सामने भी मिडडेमील योजना के तहत मिलने वाले राशन को भी पूरा देने से कर रहे इंकार तहसील क्षेत्र जमुनहा अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुंडा में कोटेदार तबस्सुम पुत्र वधू तसस्वर ग्राम सभा कुंडा का कोटेदार है जिसकी दबंगई हमेशा सामने आती रहती है कभी एक महीने में एक ही बार राशन वितरण करने की शिकायत व हर यूनिट पर एक से डेढ़ किलो राशन कम देना जैसी शिकायत ग्रामीणों द्वारा हमेशा किया जाता रहा वही आज रक्षाबंधन पर्व के दिन कोटेदार ने स्कूलों में बच्चों को मिडडे मील योजना से मिलने वाले राशन को वितरण करना सुरु किया जिसमें कोटेदार ने दबंगई दिखाते हुए जिन बच्चों को स्कूल से 18 किलो की पर्ची मिली उन बच्चों के पर्ची पर मात्र 12 किलो दे रहा है राशन वही ग्रामीणों ने बताया की जिनका चार यूनिट का कार्ड है उनको मात्र दो यूनिट ही राशन वितरण करते हैं कोटेदार जिसकी शिकायत लेकर जब ग्रामीण नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ईदू उर्फ अब्दुल मन्नान के पास पहुचे तो प्रधान प्रतिनिधि ने मौके पर जाकर पूरा मामला जाना तो बात सही पाई गई कि कोटेदार द्वारा वाकई में पर्ची के अनुसार ग्रामीणों को राशन नही दे रहे कोटेदार जब इसके लिए प्रधान प्रतिनिधि ने कोटेदार के ससुर तसस्वर से बात करना चाहा तो कोटेदार ने राशन देने से साफ इंकार कर दिया जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है वही ग्राम प्रधान ने बताया कि कोटेदार के गलत तरीके से राशन वितरण की शिकायत उच्च अधिकारियों की जाएगी वही कोटेदार के यहाँ तौल कर दिया गया राशन दूसरे काटे पर तौले जाने पर भी पड़ रहा कम गद्य एवं सप्लाई स्पेक्टर से इस संबंधित में जानकारी देने के बाद कहा की जांच पड़ताल करने के बाद कार्रवाई की जाएगी
सद्दाम हुसैन संवाददाता जिला श्रावस्ती 8957560330

