बजगहनी क्षेत्र में नहीं हुआ विकास सड़के गड्ढों में तब्दील, जलभराव से ग्रामीण परेशान
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। विकास खण्ड निंदूरा की ग्राम पंचायत बजगहनी में मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से आये दिन दुर्घटनाएं होती है। ये मार्ग अधूरा पड़ा हुआ है। आपको बता दें कि, देश का विकास गांव की गलियों से होता है। सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुँचा कर उसका लाभ आमजनों तक पहुँचाया जाये। पर ऐसा नहीं हो रहा है। ग्राम पंचायत बजगहनी में पीडब्ल्यूडी मार्ग लगभग 300 मीटर रोड गड्ढों में तब्दील है, यह मार्ग बजगहनी से होकर प्रसिद्ध धन्नाग तीर्थ, अटरिया, सिधौली, सीतापुर, बेहमा चौकी, महमूदाबाद कई मुख्य मार्गों को जोड़ता है ना कोई नाली निर्माण अभी तक हुआ ना कोई पीडब्ल्यूडी की मरम्मत की गई ग्रामीणों ने कहा कई बार क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र वर्मा से और सांसद उपेंद्र रावत से इसके बारे में बात की गई कोई सुनवाई अभी तक नही हुई। जिसके कारण यहाँ के ग्रामीणों में अच्छा खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। बजगहनी क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि जो सरकार ने ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र तक जो विकास का सांचा खींचा है, उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच नहीं रहा है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

