चला नो चाइल्ड लेबर अभियान, 9 बच्चे हुए श्रम मुक्त
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662
बाराबंकी। नो चाइल्ड लेबर अभियान के अन्तर्गत 09 बच्चों को श्रम मुक्त कराकर शिक्षा एवं पुनर्वास हेतु जागरूक कर संरक्षको के सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, नोडल अधिकारी एसजेपीयू/एएचटीयू डॉ अवधेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर सीमा यादव के मार्गदर्शन में नो चाइल्ड लेबर अभियान एवं बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान चलाया गया। उक्त क्रम में प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू शमानाज सिद्दीकी, उ.नि. अवध बिहारी मिश्र, व श्रम प्रवर्तन अधिकारी यशवीर सिंह, शरद कुमार के साथ नो चाइल्ड लेबर अभियान हैदरगढ़ मार्ग पर चलाया गया। जिसमें 09 बच्चों को कृष्णा स्वीट हाउस थाना कोतवाली नगर, सोनू मोटर्स थाना कोठी, राजू लस्सी थाना हैदरगढ़ से श्रम मुक्त कराया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा बालकों की उम्र 14 वर्ष से अधिक होने के कारण मौके पर ही संरक्षको को शिक्षा एवं पुनर्वास हेतु जागरूक कर सुपुर्द किया गया।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

