जनपद में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। लाला की सुन के मै आयी, यशोदा मैया दे दो बधाई…तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे, तू तो प्यारा लगे… ठोलक की थाप और मंजीरों सहित वाद्य यंत्रों के साथ महिलाओ द्वारा गये गये इन भजनो ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। नगर के गोकुल नगर स्थित ‘शाकुन्तलम‘ निवास पर पूर्व जिला न्यायाधीश वी.पी शुक्ल द्वारा आयोजित भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वृंदावन से मगाये गये परिधानों के साथ भगवान कृष्ण का सोलह श्रृंगार किया गया। उपस्थित महिलाओं ने सुन्दर वस्त्रों, विभिन्न तरह के पुष्प मालाओ के साथ भगवान की झांकी ऐसी सजाई की देखते ही बन रही थी। वैदिक आचार्यों द्वारा जन्मोत्सव पर विधिवत पूजन अर्चन के कर उपस्थिति भक्त जनो को पंचामृत और प्रसाद का वितरण भी किया। वैदिक आचार्य प. आदर्श शास्त्री ने कहा मानस मे भी कहा गया है… विप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार। निज इच्छा निर्मित तनु माया गुन गो पार।। कार्यक्रम के आयोजक वीपी शुक्ला ने बताया आगामी शनिवार को भगवान कृष्ण की छठी की तैयारियां चल रही है, जो बड़ी धूम धाम से मनाई जायेगी। जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य भूमिका निभाने वाले वीना शुक्ला, रीता तिपाठी, संजय शुक्ला, पूनम सिंह, सुशीला, गोल्डी, सृजन शुक्ला पुष्कर तिपाठी सहित तमाम भक्त जनो का उन्होंने आभार व्यक्त किया और जन्मोत्सव कार्यक्रम को पूरे मनोयोग से हर्षोल्लास पूर्वक मना इसकी बधाई दी।
थाना प्रभारी पंकज सिंह व्रत रखकर की पूजा अर्चना
निंदूरा बाराबंकी। घुघंटेर बड्डूपुर कुर्सी थाने पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर प्रदेश सरकार द्वारा रात्रि कर्फ्यू में मिली छूट के बाद जन्माष्टमी क्षेत्र में हर्षाउल्लास के साथ मनायी गयी। मध्य रात्रि होते ही जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी से इलाका गुंजाम्यन्न हो गया। दुल्हन की तरह सजे थाना बड्डूपुर व घुघंटेर व कुर्सी में जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गयी। मनमोहक झालरों, गुब्बारों एव रंगोली से सजाये गये थाना घुघंटेर की जन्माष्टमी आकर्षक का केन्द्र रही। सुसज्जित पण्डाल में रात्रि 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने पर गोले तमाशे के साथ जमकर आतिशबाजी हुई तथा प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने व्रत रखकर पूजा अर्चना की।इस दौरान जय कन्हैयालाल की हाथी घोडा पालकी के जमकर उदघोष हुए तथा प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, अशोक कुमार, संजीव कुमार, रामकरन रावत, मोहम्मद ताहिर, वीरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, संगीता पाल, प्रियंका साहनी, निशा मौर्या सहित समस्त पुलिसकर्मी आदि क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

