ए.आर.पी. एवं संकुल शिक्षकों की समीक्षा बैठक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। नगर पालिका स्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय (नगर क्षेत्र) में मंगलवार को समस्त ए.आर.पी. एवं समस्त संकुल शिक्षकों को मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी अर्चना यादव के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अर्चना यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। समीक्षा बैठक में मिशन प्रेरणा के उद्देश्य, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची प्रेरणा तालिका, प्रेरणा चौपाल, रीड एलॉन्ग ऐप, दीक्षा ऐप, विद्यालय विकास योजना, कार्य विभाजन, पुस्तकालय, एम.डी.एम. अन्तर्गत कन्वर्ज़न कॉस्ट का वितरण, रीडिंग कॉर्नर, ई-पाठशाला एवं बच्चों का व्हाट्सएप ग्रुप तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सामग्री आदि के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। साथ ही छात्रों के लिए पुनः खुल रहे विद्यालयों की तैयारियों की भी जानकारी प्राप्त की गई। बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी अर्चना यादव ने मिशन प्रेरणा पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी नगर क्षेत्र के समस्त विद्यालयों को प्रेरक बनाने के लिये एक रुपरेखा तैयार करें। और सभी शिक्षकों का सहयोग करें ताकि छात्रों की पुनः पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत हो सके। इसके बाद उन्होंने विभाग द्वारा प्राप्त माड्यूल्स में दी गयी शिक्षण विधियों का प्रयोग कक्षा शिक्षण के दौरान किस प्रकार से करना है, इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही उन्होंने बताया कि आप सब को अपने साथ-साथ समस्त शिक्षकों को भी इन माड्यूलों के माध्यम से प्रोफेशनल शिक्षक के रुप में विकसित करना होगा। अर्चना यादव ने आगे बताया कि प्रेरणा लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु सभी को प्रत्यक्ष रुप से पूरी ईमानदारी के साथ अपने-अपने कार्यों का निवार्हन करना पड़ेगा। इससे हमारा शिक्षा क्षेत्र समाज में गौरान्वित होगा तथा हमारे जनपद में अध्ययनरत् एक-एक बच्चे को इसका लाभ अवश्य रुप से मिलेगा तथा उन्होंने बताया कि मिशन प्रेरणा की सफलता हेतु विद्यालय स्तर से लेकर जनपद व प्रदेश स्तर तक पूरी टीम की अहम भूमिका रहेगी तथा सभी लोगों को टीम भावना से पूरे मनोयोग के साथ काम करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय रहते पूर्ण करना होगा। अंत मे खण्ड शिक्षा अधिकारी अर्चना यादव ने सभी ए.आर.पी. और संकुल शिक्षकों को उनके-उनके दायित्वों के बारे में विस्तारपूवक बताया और सभी से यह अपील करते हुए कहा कि आपके और समस्त शिक्षकों के सहयोग से ही हम इस असमंजस की घड़ी में विद्यालयों में पुनः रौनक ला पाएंगे। इसके लिए आप सब को आज से ही नहीं बल्कि अभी से जुटना होगा और अपने-अपने दायित्वों को समझते हुए उनका निष्पक्षता से निर्वहन करना होगा। नगर क्षेत्र और हम सब आपके साथ हैं। कार्यक्रम में मौजूद एआरपी ऋषि वर्मा, अरुण कुमार वर्मा एव मंजुला सिंह ने लर्निंग आउटकम को जल्दी प्राप्त करने के लिये लर्निंग स्टाइल टेस्ट के प्लान का प्रस्तुतिकरण खण्ड शिक्षा अधिकारी के सामने रखा एवं अपने अपने अभिनव प्रयासों की संक्षिप्त रुप रेखा भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य रुप से नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अजय बाबू, पुनीत, अविनाश, पवन, प्रवेश, चांद सहित समस्त संकुल शिक्षक मौजूद रहें।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!