झाड़ियों में मिला महिला का शव, हड़कम्प

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

मसौली बाराबंकी। जंगली जानवरों द्वारा नोची गयी क्षतविक्षत 55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव कोटवा- अमदहा के बीच रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों से पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतका अर्धविक्षिप्त बतायी जा रही हैं जो दो दिन पूर्व थोड़ी ही दूरी पर स्थित दाता साईं आश्रम में देखी गयी थी। सोमवार की भोर वन विभाग के लगे जंगल की झाड़ियों में सियारो के लड़ने पर ग्रामीण जब उस ओर गये तो महिला का शव मसौली पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने जंगली जानवरों द्वारा नोंचे के क्षतविक्षत शव की शिनाख्त की कोशिश की परंतु काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। वही ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यह महिला दो दिन पूर्व रेलवे लाईन के ही किनारे स्थित दाता साई आश्रम में देखी गयी थी आश्रम के महंत ने बताया कि मंदिर में बहुत से श्रद्धालु आते रहते है परसो एक महिला आयी थी अर्धविक्षिप्त लग रही थी आश्रम में खाना खाने के बाद चली गयी थी फिर शाम को यही पर सो गयी थी और सुबह फिर चली गयी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!