200 ग्राम मार्फीन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जैदपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों के पास से 200 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार तेजतर्रार थाना जैदपुर प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में लगातार मार्फिन तस्करो को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में थाना प्रभारी को सूचना मिली कि दो व्यक्ति मार्फीन लेकर कहीं बेचने के लिये जा रहे हैं। जिसके बाद धर्मेन्द्र सिंह ने उपनिरिक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह कान्सटेबल अरविन्द कुमार, अदनान अली के साथ वैशपुर तिराहा कस्बा के पास पहुचकर तस्करो का इन्तिजार करने लगे कुछ देर ही बीता था कि दो व्यक्ति आते दिखे तो पुलिस टीम ने जब इन लोगो को रोककर पूछताछ करने लगे तो बात करते समय हड़बड़ाने लगे तभी पुलिस को शक हुआ। तलाशी लेने पर उसके पास से 200 ग्राम मार्फीन बरामद किया। पुलिस की पूछताछ पर इन लोगो ने अपना नाम मोहम्मद कलीम पुत्र मो जमाल निवासी सिधौर कस्बा काशीराम कालोनी और मो सुफियान पुत्र मो रियाज निवासी टिकरा उस्मा जैदपुर बताया। पुलिस ने तस्करो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!