कुर्सी बाराबंकी। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव उसी के कमरे में कुंडे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के शैली कीरतपुर निवासी सत्यवान 25 वर्ष का शव सोमवार सुबह उसके कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। सुबह होने पर परिजनों को घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि रविवार रात पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।रात में वह परिजनों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सत्यवान ने अपने मोबाइल से अपने छोटे भाई को पैसों के रख रखाव व अन्य बातें मोबाइल पर मैसेज किया। सुबह जब वह उठा और मोबाइल पर मैसेज देखा तो उसे कुछ संका हुई।उसने तुरंत परिवारजनों को जानकारी देकर उसके कमरे की तरफ पहुंचा। जहां पर उसने दरवाजा बंद मिलने पर उसने खिड़की से देखा तो उसके होस उड़ गए। परिजनों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।बड्डूपुर थाना प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।जैनुल आबदिन (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9665106642

