फर्स्ट नेशनल डे नाईट फुटबॉल क्लब चैंपियनशिप का हुआ समापन मुख्य अतिथि रहे बवण्डली सिंह वह डीके सिंह रहे मौजूद

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बहराइच- चार दिनों से खेली जा रही फर्स्ट नेशनल डे नाईट फुटबॉल क्लब चैंपियनशिप का दो  कैटेगरी में  फाइनल मुकाबला खेला गया , चैंपियनशिप में देश के 18 राज्यों की महिला पुरुष टीम के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया,जिसमें  अंडर 23 में हैदराबाद व टेचरो क्लब लखनऊ के मध्य मैच खेला गया  जिसमे टेचरो क्लब लखनऊ ने यह मुकाबला 1-0 से जीत लिया, जबकि दूसरा फाइनल मुकाबला  अंडर 17 शेख ब्रदर्स गोआ  व ब्रोलर्स क्लब हैदराबाद के मध्य खेला गया जिसमे हैदराबाद ने यह मुकाबला 1-0 से जीत लिया, फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर  बवण्डली सिंह व डीके सिंह मौजूद रहे ,विशिस्ट अतिथि के रूप में मैंन मिश्र ,  जितेंद्र सिंह, सुनील राय ,अजय सिंह  मौजूद रहे ।मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियो को प्राइज डिस्ट्रिब्यूशन किया गया  और सम्बोधित करते हुए कहा गया कि जो भी टीम आज फाइनल  जीती है उनको बधाई और जो टीम हारी है उनको बताना चाहता हूं की हार जीत एक दूसरे के पहलू  है अगर आपने फाइनल में जगह बनाई है तो कहीं ना कहीं आप में वह जज्बा है जिसकी वजह से आप की टीम फाइनल में पहुंची और मैच में जीत हार तो लगी ही रहती है लेकिन फाइनल खेलने वाली दोनों ही टीमों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने इसका भरपूर  मनोरंजन लिया आप सभी भारत के कोने कोने से बहराइच जनपद आए उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद,मैच के दौरान अध्यक्ष तेज़ प्रताप सिंह , संरक्षक सोनू मिश्रा, अजय सिंह अन्नू, पवन जयसवाल, अजीत सिंह बबलू , अभिहक धानुक , संतोश सिंह, पिंटू शर्मा ,शानू खान , विजय शंकर , रोहित सिंह , सूर्यकांत मिश्र , अभिषेक सिंह , प्रभाकर पांडे ,संजय मिश्र, अभिषेक शर्मा ,  शशांक त्रिपाठी ,इजुरूद्दीन,  संतोष त्रिपाठी , सहित भरपूर संख्या में  फुटबॉल प्रेमी व दर्शक मौजूद रहे।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!