तहसील , महसी,क्षेत्र का जिला अधिकारी, डॉक्टर दिनेश चंद्र ने,किया भ्रमण ग्रामीणों से रूबरू होकर सुनी समस्याएं

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बच्चो से पठन, पाठन का जाना हाल बाटे बिस्किट व, टाफी बेलहा बेहरौली तटबंध का लिया जायजा

बहराइच जिला अधिकारी, डाक्टर दिनेश चंद्र ने अपर जिलाधिकारी जय चंद पांडे व, अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ तहसील महसी क्षेत्र का भ्रमण किया महसी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने,बौंडी, गोला गंज, कायमपुर, पिपरा, पिपरी, किसनगंज, व, भगवानपुर, चौराहा, इत्यादि क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्राम वासियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए ग्रामों में भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली हिंदी व अंग्रेजी वर्णमाला की जानकारी ली सभी बच्चों को बिस्किट नमकीन टॉफी, बांटा क्षेत्र भ्रमण के दौरान बेलहा, बेहरौली, तटबंध पर मौजूद,ग्राम, गोलागंज के निवासियों द्वारा बताया गया कि विगत 26 अगस्त 2021 को ग्राम के भ्रमण के दौरान आपके द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में राशन कार्ड पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा करा दिया गया है इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश है कि सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं का तत्परता के साथ निस्तारण करें यहां पर ग्राम वासियों द्वारा जलभराव के कारण फसल क्षेत्र की जानकारी देने पर डॉ चंद्र ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि सर्वे कराकर नियमानुसार छत पूर्ति दिलाई जाए साथ ही यह भी निर्देश दिया कि श्रम विभाग से संबंधी कर शिविर लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण करा दें ताकि सभी श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सके डीएम ने ग्राम वासियों को सुझाव दिया कि जलभराव जैसी स्थिति को देखते हुए बच्चों को पानी के आसपास ना जाने दें कायमपुर के निकट वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए तटबंध के साइड स्लोप की तत्काल मरम्मत कराए जाने के,निर्देश, ड्रेनेज खण्ड को दिए गए तटबंध,पर,मौजूद ग्राम पिपरा के,निवासियों, द्वारा वरासत, से संबंधित समस्या बताए जाने पर डीएम ने लेखपाल को निर्देश दिया की रात्रि निवास कर वरासत, से संबंधित समस्याओं, का निस्तारण सुनिश्चित कराएं , इसके पश्चात , ग्राम पिपरी पहुंच कर, ग्राम वासियों का कुशल क्षेम, पूछा, तथा समस्याओं के बारे मे जानकारी प्राप्त करने पर लोगो ने बताया कि,बिजली का तार टूट गया है जिलाधिकारी ने तत्काल विद्युत विभाग को फोन कर विद्युत विभाग के अधिकारियों को टूटी लाइन को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए तथा वर्षा काल में ऐसी समस्याओं का तत्काल संज्ञान ले यहां पर डीएम ने ग्राम निवासिनी सुगरा मीना सुनीता व अन्य को त्रिपाल का वितरण भी किया गया तथा कृषि विभाग को निर्देश दिया कि शिविर आयोजित कर पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं का समाधान कराएं जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी, महसी को निर्देश दिया इस क्षेत्र के ऐसे बच्चों जिनका किन्ही कारण वश विद्यालय में पंजीकृत नहीं हुआ है ऐसे बच्चों का बेसिक शिक्षा विभाग से संबंध कर विद्यालय में पंजीकृत कराएं डॉ चंद्र ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि संपूर्ण क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखें संवेदनशील स्थानों पर तथा नदियों के जलस्तर पर विशेष निगरानी रखी जाए ग्रामों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को टाफी का वितरण किया तथा पठन-पाठन के बारे में जानकारी प्राप्त किए इस अवसर पर उप जिला अधिकारी एसएन त्रिपाठी व सदर के सौरभ गंगवार आईएएस मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बलवंत सिंह अधिशासी अभियंता अधिशेष सरयू, ड्रेनेज खंड शोभित कुशवाहा जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह तहसीलदार , महसी,सुनील कुमार सहायक अभियंता सरयू,ड्रेनेज खंड वी, वी, पाल, लो, नि, वि, के, सहायक, अभियंता शशीकांत, व, अवर अभियंता अमरकांत सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!