सपा नेता ने लगाई विधानसभा बलहा के क्षेत्रों में चौपाल
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
मंगलवार को सपा नेता कुंदन रावत की अध्यक्षता में विधानसभा बलहा के क्षेत्रों में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई।
सपा नेता ने ग्राम पिरथीपुरवा,शोभापुरवा, पिपरा,मोतीपुरवा व झाला में
ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए सपा नेता कुंदन रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामान्य,ओबीसी,पिछड़ों, अति पिछड़ों की सच्ची हितैषी है। जबकि प्रदेश और देश की भाजपा सरकार गरीब, किसान विरोधी है जो पिछड़ों दलितों का हक छीन रही है। महंगाई की मार से जनता तबाह है तो रोजगार के लिए युवा दर-दर भटक रहा है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार किसी से छिपा नहीं है। अपनी खामियों को छिपाने के लिए भाजपा नेता झूठ दर झूठ बोलकर केवल जनता को बहकाने का काम रह रहे हैं। पांच साल में भाजपा सरकार की कोई ऐसी उपलब्धि नहीं है, जिसे उसके नेता बता सके। उन्होंने कहा कि भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है। सपा की ओर जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। आने वाले समय में जन भावनाओं का आदर करते हुए सपा सभी वर्ग का उत्थान करेगी। इस मौके पर सपा नेता कुंदन रावत, रामसागर गुप्ता, राजन सिंह, संतोष रावत,पेस्कार यादव,अभिषेक, भारत मौर्या आदि मौजूद रहे।

