फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन अन्विता प्रसाद व समाजसेविका अमृता शर्मा ने किया पुरस्कृत
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। रिजर्व पुलिस लाइन्स में वामा सारथी की अध्यक्षा अन्विता प्रसाद द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस परिवार के बालक-बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा 1-3 तक के प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पीहू सिंह, द्वितीय स्थान श्रेया पाण्डेय, तृतीय स्थान आदित्य मिश्रा तथा कक्षा 4-12 तक के प्रतिभागियों में प्रथम स्थान आयुषी सिंह, द्वितीय स्थान श्रेया सिंह, तृतीय स्थान अनुष्का यादव को प्राप्त हुआ। निर्णायक मण्डल के रूप में समाजसेविका अमृता शर्मा, शिल्पी सिंह, प्रियंका मिश्रा द्वारा प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को वामा सारथी की अध्यक्षा अन्विता प्रसाद द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

