शहंशाह निर्विरोध चुने गये जिला योजना समिति सदस्य
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी। जिला पंचायत सदस्य मो. अहमद शहंशाह को जिला योजना समिति का निर्विरोध सदस्य चुने जाने गांधी भवन में स्वागत किया गया। जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह एवं अपर जिलाधिकारी संदीप गुप्ता ने मो. अहमद शहनशाह को जिला योजना समिति के निर्वाचित सदस्य का प्रमाण पत्र सौंपा। तदोपरांत मो. अहमद शहंशाह ने गांधी भवन पहुंच पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जहां मो. अहमद शहंशाह के साथ देवा जिला पंचायत सदस्य ओम प्रभा, बिट्टो, सिद्धौर जिला पंचायत सदस्य सोनी यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने कहा कि डॉ लोहिया कहा करते थे कि ग्रामीण क्षेत्रों से ही राजनीति में नवयुवक तैयार होंगे। जो जनता का प्रतिनिधित्व करेंगे। सिरौलीगौसपुर की जनता ने मो. अहमद शहंशाह को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता कर विकास की गति को तेज करने का काम किया है। जिला योजना समिति का सदस्य होकर वह अपने क्षेत्र की जनता को उन सभी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करा सकेंगे जिनका लाभ उन्हें नहीं मिल पाता था। मो अहमद शहंशाह एक कर्मठ, जुझारू और संवेदनशील जनप्रतिनिधि है। उनके पिता भी एक जनप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता थे। जिला पंचायत सदस्य मो अहमद शहंशाह ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा धर्म है। जनता से जुड़ी पंचायती राज योजना का ठीक प्रकार से क्रियान्वयन करना मेरा कर्तव्य है। क्षेत्र के अन्तिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराना नैतिक धर्म है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मो अशफाक, डीडीसी विजय यादव, मो रेहान हाशामी, विनय कुमार सिंह, मृत्युजय शर्मा, तौकीर कर्रार, अनुपम सिंह राठौर, गुलजार वारसी, साहिल इब्राहिम, मो वासिक जररू, मुनीर कुरैशी, सत्यवान वर्मा, मो. हनीफ, हसनैन हैदर सहित कई लोग मौजूद रहे।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

