डीआरडीए में बैठक कर सीडीओ ने दी जानकारी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं में पोषण के स्तर में सुधार लाए जाने के उद्देश्य से ‘‘राष्ट्रीय पोषण’’ माह प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह में मनाया जाता है। पोषण हेतु जन आन्दोलन की गति को बनाए रखने हेतु भारत सरकार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया जा रहा है, जिसके परिप्रेक्ष्य में शासन द्वारा दिशा निर्देश निर्गत किए गए है। यह जानकारी ने देते हुए मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह बताया कि प्रथम सप्ताह में सरकारी स्कूलों, आवासीय स्कूलों, आंगनवाडी केन्द्रों, ग्राम पंचायत की अतिरिक्त भूमि पर पोषण वाटिका की स्थापना हेतु पौधारोपण अभियान चलाया जायेगा, जिसमें गर्भवती महिलाओं के पोषण के संबंध में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड टीकाकरण पर एवं विशेष कैम्प का आयोजन एवं मातृत्व वंदना सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। द्वितीय सप्ताह में योग एवं आयुष(बच्चों, किशोरी बालिकाओं तथा गर्भवती महिलाओं को केन्द्रित करते हुए योग सत्रो का आयोजन किया जायेगा। राज्य स्तरीय वेबीनार एवं गर्भवती व धात्री महिलाओं हेतु ग्राम, ब्लाक व जनपद स्तर पर रेसीपी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। द्वितीय सप्ताह में ही वाश डे का आयोजन करते हुए साफ सफाई एवं स्वच्छता का पोषण से संबंध के बारे में जागरुकता कार्यक्रम, ग्राम प्रधान के सहयोग से आंगनवाडी केन्द्र स्वच्छता दिवस का एवं गृह आधारित गोदभराई का आयोजन किया जायेगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

