योगी सरकार ने गरीबो से किया वादा पूरा : धर्मेन्द्र लाभार्थियों को मिला प्रधानमंत्री आवास की चाबी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
देवा बाराबंकी। वर्षा से पक्की छत की आस लगाये बैठे लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्की छत मिलने के बाद वुधवार को ब्लाक सभागार में जब लाभार्थियों को आवास की चाभी दी गयी तो गरीबो के चेहरों पर खुशी की मुस्कान आ गई। वुधवार को ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख देवा धर्मेन्द्र यादव एव खण्ड विकास अधिकारी मुनीश चन्द्र ने 100 लाभार्थियों को आवास की चाभी सौपी।नये घर की चाबी मिलने पर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी छा गई। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना था की देश के प्रत्येक आवास विहीन व्यक्ति के सर पर छत होनी चाहिए जो साकार हो रहा है। खण्ड विकास अधिकारी ने लाभार्थियों को चाभी सौपते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा और प्रयास से आज आप सबका सपना साकार हो रहा है। हर जरूरतमंदों तक योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। आवास संग लाभार्थियों को शौचालय, उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना में बिजली कनेक्शन, आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड आदि की सुविधा दी जा रही है। इस मौके पर एडीओ पंचायत वा एडीओ कोप्रेटीव के साथ ही छेत्र के पंचायत सचिव भी रहें मौजूद।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

