अभाविप के पूर्व जिला संयोजक ने दी बधाई

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए बाराबंकी जनपद के शुभम को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। लोगो को कहना है कि शुभम ने बाराबंकी गौरव बढ़ाया है जियोलॉजी की मेधावी प्रतिभा शुभम मिश्र के निजनिवास मोहल्ला लखपेड़ाबाग पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक गौरव मिश्र व पत्रकार दिनेश कुमार शुक्ल ने शुभम को उसकी सफलता की बधाई दी और शुभम मिश्रा के माता पिता को भी बधाई देते हुए मंगल भविष्य की कामना की। एमएससी जियोलॉजी के शुभम मिश्रा ने बताया कि वह आई आई आर एस इसरो देहरादून से एमटेक कर रहे है इससे पहले उन्हें बीएससी जियोलॉजी में इसी विधा  में गोल्ड मेडल पूर्व में तत्कालीन थल सेना अध्य्क्ष जनरल विपिन रावत द्वारा मिल चुका है वह मूलरूप से बाराबंकी के पुरनिया गांव के रहने वाले है शहर के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में रहते है शुभम के पिता प्रेमशंकर मिश्र पेशे से अधिवक्ता है और माता बीना मिश्रा एक गृहणी है शुभम की बहन साक्षी मिश्रा भी काफी मेधावी विद्यार्थी है। शुभम मिश्र के अनुसार राष्ट्रपति के हाथों मेडल पाना जिंदगी का यादगार पल बन गया है खुद को वह बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!