असलहे के बल पर बदमाशो ने लूटा नगदी, मोबाइल

जैनुल आबदिन (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) लखनऊ 9665106642

कुर्सी बाराबंकी। बाइक सवार बदमाशों ने युवक से तमंचे के बल पर दस हजार रुपए व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। हलाकि पुलिस मामले कार्रवाई करने के बजाय जानकारी से इंकार कर रही है। कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम उमरा निवासी जहूर पुत्र यासूब ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार रात वह अपने दोस्त से दस हजार रुपए लेकर बाइक से घर जा रहा था। औधोगिक क्षेत्र पहुंचने पर उसके मोबाइल पर फोन आ गया। जिससे वह बाइक से उतर कर बात करने लगा।बात करते करते वह सोना गोल्ड कंपनी के पास पहुंच गया।इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश उसके करीब आए और उस पर तमंचा लगा दिया। बदमाश उसके पास से दस हजार रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने आवाज लगाई लेकिन जब तक लोग आते बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। संबंध में उमरा चौंकी इंचार्ज शैलेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। हां अगर तहरीर आती तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

जैनुल  आबदिन (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) लखनऊ 9665106642

 

Don`t copy text!