सर्विलांस सेल टीम की बड़ी कामयाबी गायब 101 मोबाइल किया बरामद, स्वामियों को किया सुपुर्द

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। सर्विलांस सेल को उस समय सबसे बड़ी कामयाबी मिली जब 101 खोये/गिरे मोबाइलों को बरामद कर मालिकानों को सुपुर्द किया गया। बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद को लगातार मोबाइल चोरी व खोये जाने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद एसपी ने सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार को मोबाइल बरामद करने के आदेश दिये। जिसके बाद सर्विलांस सेल प्रभारी ने हे0कां0 जितेन्द्र वर्मा, जुबेर खान, अनुज कुमार, सुधाकर सिंह भदोरिया के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 101 मोबाइल बरामद किया। अक्षय कुमार का कहना है कि बरामद किये गये मोबाइलों की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बतायी जा रही है। मोबाइल बरामद होने के बाद खुद पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल के स्वामियों को बुलाकर उनको मोबाइल सुपुर्द किया और सर्विलांस सेल टीम को बधाई भी दी।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

 

Don`t copy text!