बोलरो सवार शिक्षकों को ट्रक ने मारी टक्कर, कई जख्मी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र लोनी कटरा के अंतर्गत सुल्तानपुर हाइवे पर छंदरौली मोड़ पर स्कूल जा रहे शिक्षकों के बोलेरे वाहन में पीछे से एक तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बोलेरों अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और उसमें सवार कई शिक्षक शिक्षिका जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन में जनपद सुल्तानपुर व अमेठी एवं बाराबंकी के हैदरगढ़ ब्लॉक के शिक्षक व शिक्षिका सवार थी। शुक्रवार की सुबह स्कूल जाते समय यह हादसा हुआ है। दुर्घटनास्थल की सूचना मिलते ही त्रिवेदीगंज के शिक्षक हेमंत कुमार, हरे राम, राजेश कुमार, केशव सिंह सहित कई अन्य शिक्षक मौके पर पहुँचे और मानवीयता का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल कर त्रिवेदीगंज सीएचसी पहुँचाया गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल ब्लॉक सिंहपुर, जनपद सुल्तानपुर के शिक्षक अतुल कुमार, ब्लॉक हैदरगढ़, बाराबंकी की शिक्षिका मीनाक्षी नागर, बल्दीरायपुर, सुल्तानपुर के सौरभ पाठक और दो अन्य लोग जिन्हें गंभीर चोटें आई उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मदद करने पहुँचे शिक्षकों द्वारा ही ब्लॉक सिंहपुर की खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती नूतन जायसवाल को हादसे की सूचना दी गयी। घटना की सूचना पर त्रिवेदीगंज के शिक्षक हरिसागर सिंह, राजकुमार सिंह और अजय कुमार सिंह सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुँचे और कुशलक्षेम ली। घायल शिक्षकों को त्रिवेदीगंज के शिक्षक हरिसागर सिंह द्वारा जलपान की व्यवस्था करायी गयी और घायलों के परिजनों सहित विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

