व्यापारियों की सुरक्षा योगी के हाथों में है : सतीश चन्द्र शर्मा

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सतीश शर्मा ने व्यापारियों को सम्मानित कर संगठित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधानसभा कार्यकारिणी का गठन किया गया। चतुरी शाह धर्मशाला पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि व्यापारियों को गुंडा-माफियाओं से डरने की आवश्यकता नहीं। व्यापारियों का कोई उत्पीड़न करता है तो सीधा उनसे शिकायत करें। विधायक ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए वह हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। किसी भी समस्या को लेकर व्यापारी मेरे पास आ सकते हैं। मैं 24 घंटे उनकी सेवा के लिए उपलब्ध हूं। चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी समाज के हितों के लिए कार्य करने वाला प्रमुख संगठन है। कार्यक्रम में शिव कुमार श्याम किशोर गुप्ता गुप्ता, रामकिशोर वैश्य, मुन्ना राइन, ओमप्रकाश शर्मा, वीर जैन, सोनू कश्यप, अरविन्द आनन्द निगम रोहित सुधांशु सोनी, राजेश गुप्ता, हरीश बिहारी द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

Don`t copy text!