समाजवादी पार्टी की नीतियों को बतायें : गोप
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
पूर्व मंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
बाराबंकी। शहर के सिविल लाइन स्थित पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप के आवास पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन के द्वारा विधान सभा क्षेत्र रामनगर के युवजन सभा के जिला, एवं ब्लाक और बूथ कमेटी के पदाधिकारियों को नियुक्ति किया गया। जिलाध्यक्ष अयाज़ अहमद की अध्यक्षता में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर ज़िम्मेदारी सौंपी और कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए आप सभी पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जनता के बीच में जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताएं और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा किए गए जनहित के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दें। इस मौके पर अजय वर्मा बबलू, नेहा सिंह आनन्द, हशमत अली गुड्डू, करण मिश्रा, आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

