फाइनेन्शियल कम्पनियों के अधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ न्यायाधीश ने की बैठक
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बहराइच 04 सितम्बर। जनपद में 11 सितम्बर 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता के लिए जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश बहराइच की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में फाइनेन्शियल कम्पनी के अधिकारीगण व उनके अधिवक्तागण मौजूद रहे।
बैठक के दौरान जनपद न्यायाधीश ने द्वारा फाइनेन्शियल कम्पनी के अधिकारियों व उनके अधिवक्ताओं को निर्देशित किया गया कि अधिकाधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में कराये जिससे आमजन को लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जनपद न्यायाधीश द्वारा सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि उनके द्वारा इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा कि लोक अदालत में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का किसी प्रकार से उल्लंघन न होने पाये।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

