उत्तर प्रदेश में कोई ताकत नहीं, जो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से रोक सके; अरविंद कुमार सिंह गोप….

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी ।  बूथ बूथ  पर कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से ही समाजवादी पार्टी सत्ता में मे आएगी और हम सब के नेता अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे।

उक्त विचार पूर्व ग्राम विकास मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किए

   पूर्व मंत्रीअरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हर विधानसभा में बूथ कमेटियों के गठन अपने अपने बूथ पर वोट बढ़ाने का काम हम लोगों को पूरी मजबूती के साथ करना है ऐसा एक भी मतदाता छुटने ना पाये जिसकी उम्र 18 साल पूरी हो गई हो हमको घर घर जाकर उन सभी मतदाताओं से मिलकर उनके वोटर लिस्ट में नाम बनवाने हैं जिनके नाम किसी कारण से छूट गए अगर हमने यह काम पूरी मेहनत और लगन से कर लिया तो उत्तर प्रदेश में कोई ताकत नहीं है जो मुख्यमंत्री बनने से अखिलेश यादव को रोक सके हमारे पास नौजवान नेतृत्व है ऐसा नेतृत्व वह हर वर्ग के लोग मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं और हमारे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूरे प्रदेश को बहुत उम्मीद है उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की हर तरफ चर्चा हो रही है बस जरूरत है हमको हर एक एक वोट को जोड़ने की और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा किए गए कार्यों को घर-घर पहुंचाने की अत्यंत आवश्यकता है।

 

     बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के सुझाव पर  कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2022 के चुनाव को लेकर बहुत महत्वपूर्ण कदम उठाएं है । राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का निर्देश है कि समाजवादी पार्टी के हर कार्यकर्ता हर बुथ अध्यक्ष के घर पर समाजवादी पार्टी का झंडा होना ही चाहिए जिसके लिए समाजवादी पार्टी घर-घर झंडा लगाओ अभियान शुरू करने जा रही हैं जो 15 सितंबर से निरंतर हर विधानसभा में चलाया जाएगा जिसमें पार्टी पदाधिकारी नेता कार्यकर्ता और समर्थकों के घर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाने का कार्य किया जाएगा हमारे सामने विधानसभा से पहले विधान परिषद के चुनाव आने वाले उसके लिए हम लोगों को पूरी ताकत और क्षमता के साथ अपने समर्थक लोगों से मिलकर अपनी बात कहनी है और उनको अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना है।
    जिला अध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 17सितंबर को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल  के नेतृत्व में पूरे प्रदेश निकाली जा रही खेत खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ किसान पटेल यात्रा बाराबंकी जनपद में आ रही है जिसका भव्य और जोरदार स्वागत हर विधानसभा में किया जाएगा आप लोग उसकी भी तैयारी में अभी से लग जाएं।
     बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, पंडित रामचंद्र मिश्रा, हिमांशु यादव, राजेंद्र वर्मा पप्पू, नसीम कीर्ति, कामता यादव,  संदीप सिंह, वरिष्ठ सपा नेता हुमायूं नईम खान, जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह आनंद, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला सचिव वीरेंद्र प्रधान,जिला सचिव गुड्डू मौर्य,  यशवंत यादव, सिपाही लाल यादव, अदनान चौधरी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, उमाकांत यादव, करन मिश्रा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष साफे जुबेरी, अमरेंद्र सिंह बबलू ,दानिश सिद्दीकी, सुल्तान उल्लाह, तेज कुमार रावत, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश मिश्र, लल्ला यादव, विधान सभा नवाबगंज के अध्यक्ष विनय यादव, विधान सभा जैतपुर मोहम्मद उबेद सानू, सज्जन लाल गुप्ता, दीपक गुप्ता, समीम चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष सिरौलीगौसपुर शिव कुमार यादव, मोहम्मद नसीम, शैलेंद्र सिंह शैलू, अनिल वर्मा, अवध राम, दीपक दीक्षित, रिंकू विश्वकर्मा, अजीत सिंह, यादव श्रवण कुमार रावत, उदयभान सिंह रावत, कमलेश यादव, दीपक दीक्षित, मोहम्मद सलीम कुरेशी, लवकुश यादव, आदि प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित रहे।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!