फिरोज केसरवा की मेहनत लायी रंग, ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र ने पीड़ित की मदद

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। विकासखंड देवा अंतर्गत ग्राम पंचायत केसरवा मे दो दिन पूर्व में गरीब का कच्चा मकान ढह जाने के बाद प्रधानपति फ़िरोज़ हैदर की कोशिश के बाद देवा ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव ने गाँव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाँढस देते हुए अपने पास से 10000 रुपये नगद सहायता राशि प्रदान करते हुए आवास योजना का लाभ दिलवाने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत केसरवा निवासी सम्पत गुप्ता पुत्र ननकऊ अपने विकलांग पुत्र वा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने कच्चे मकान में सोया हुआ था। कि रात के तकरीबन 1 बजे कुछ आहट होने पर घर से बाहर निकल कर देखने लगा। उसके पीछे पीछे परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर निकले ही थे कि अचानक पूरा कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। हादसे में घर में रखी खाद्य सामाग्री के साथ ही घर गृहस्थी का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया था। जबसे केसरवा में फ़िरोज़ हैदर की पत्नी रबाब ज़हरा प्रधान पद पर आसीन हुई है तबसे गाँव मे विकास की गंगा बह रही है। बीते दो दिन पूर्व में एक गरीब का मकान ढह जाने से पीड़ित का पूरा परिवार परेशान था ऐसे में प्रधानपति फ़िरोज़ हैदर ने आगे आकर पीड़ित की जमकर मदद की। देवा ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव जमुवासी को इस हादसे की सूचना दी। जिसके बाद देवा ब्लाक प्रमुख ने तत्काल कैसरवा पहुचकर पीड़ित परिवार की भरपूर मदद की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, पूर्व प्रधान मंडोरा सुभाष यादव, अनिल यादव, मनीष यादव, अनुज यादव, पूर्व प्रधान बरेठी रामनाथ यादव, राम हरख लोधी, सहित केसरवा ग्राम के कई सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!