बाराबंकी। बुधवार को बसपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनिल गौतम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन मुख्य सेक्टर प्रभारी अयोध्या मंडल अजय गौतम ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रुप में आये दिलीप कुमार विमल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। इतना ही नही उन्होने यह भी दावा किया कि सपा और भाजपा एक सिक्के के दो पहलू हैं यह लोग जनता को गुमराह करने का ज्यादा काम करते हैं। इस मौके पर शहर के नेत्र अस्पताल के प्रबंधक विवेक सिंह वर्मा ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ बसपा की सदस्यता भी ग्रहण की। बैठक में रामगोपाल कोरी, सुरेश वर्मा, विजय गौतम, राम प्रताप मिश्रा, राम किशोर शुक्ला, अरविन्द वर्मा आदि मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

