बूथ अध्यक्ष हमारे लिए सर्वापरि : गोप

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र रामनगर के ब्लाक सूरतगंज में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अयाज़ अहमद की अध्यक्षता में बूथ कमेटी के अध्यक्षों एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन अजय वर्मा बब्लू ने किया। इस मौके पर बोलते हुए पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि बूथ अध्यक्ष हमारे लिए सर्वापरि है इन्हीं के परिश्रम से हम जैसे लोग विधायक और सांसद बनते हैं। आप लोग अपना चुनाव समझ कर हमारे लिए पोलिंग पर मुस्तैदी से जुटे रहते हो लड़ाई आप लड़ते दुश्मनी मोल आप लेते हो तब जाकर हम लोग विधायक और मंत्री बन पाते हैं। ऐसा कार्यकर्ता केवल समाजवादी पार्टी में ही मिलता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अविरल सिंह, यशवंत यादव, इंतखाब आलम नोमानी, अनिल यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!