सर्पदंश से महिला की मौत

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम डड़ियामऊ में एक 24 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डँस लिया परिजन जब तक इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मे मृत्यु हो गयी। महिला की आकस्मिक मौत से कोहराम मच गया है। शनिवार की सुबह मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम डडियामऊ निवास मोहित कुमार की 24 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी घर का काम निपटा रही थी इस दौरान एक कच्चे कमरे में मौजूद सांप ने उसके पैर में डस लिया जब उसने यह बात परिजनों को बताई तो परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।अचानक हुई इस घटना से घर में कोहराम मच गया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

 

Don`t copy text!