Related Posts
भाई को बहन के प्रेम संबंध के बारे में पता चल गया था जिससे उसे बदनामी का डर था. मरने से पहले लड़की तड़पती रही और आरोपी भाई खड़े होकर हंसता रहा।जानकारी के अनुसार ये मामला मेरठ के सरधना का है. जब घर में देर रात सब सो रहे थे तभी आरोपी आरिफ ने इस वारदात को अंजाम दिया. उसने बताया कि वो पहले भी अपनी बहन को मारने की कोशिश कर चुका है. जब लड़की तड़प रही थी तो आरोपी वहां खड़े होकर कह रहा था कि मैंने तुझे कई बार समझाया लेकिन तूने मेरी बात नहीं मानी और हमारी बदनामी कराती रही. आरोपी ने कहा कि परिवार की बहुत बदनामी हो रही थी, अब बहन को जन्नत में पहुंचा दिया है।
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में अपने मामा के पास रह रही सिमरन का अपने पड़ोस के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन परिवार वाले इसका विरोध करते थे. जब परिवार के लोगों को पता चला तो उन्होंने लड़की के घर से निकलने पर रोक लगा दी. उसके बाद भी लड़की मोबाइल से अपने प्रेमी से चोरी छिपे बात करती थी. हत्या से 3 दिन पहले लड़की के छोटे भाई ने अपनी बहन सिमरन को प्रेमी के साथ देख लिया था. जिसके बाद वो आग बबूला हो गया और उसको मारने का प्लान बनाया।
आरोपी ने जब लड़की की हत्या की तब वो सो रही थी. वारदात के दौरान सिमरन की चीख और गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग हड़बड़ाकर नींद से जागे. चारपाई पर बेटी को लहूलुहान हालत में तड़पते देख घर वाले हैरत में पड़ गए. हाथ में पिस्टल लिए आरिफ खड़ा हंस रहा था. मामले की सूचना मिलने पर देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस पहुंची और लड़की को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
बहन की हत्या करने के बाद आरिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई करने में जुटी है. जब घर वाले लड़की को अस्पताल ले जा रहे थे तब आरोपी भाई कह रहा था कि बहुत बदनामी करा रखी थी, कब तक बर्दाश्त करता, उसे तो मरना ही था। जानकारों ने बताया कि आरोपी पहले भी कहता था कि सिमरन की वजह से मुझे लड़के कमेंट करते हैं. मैं इससे ज्यादा बदनामी नहीं झेल सकता. जिसके बाद आरिफ ने यह भी कहा था कि वो सिमरन का जिंदा नहीं छोड़ेगा।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
Prev Post
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.