बाराबंकी पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी मिशन शक्ति फेज 3 के दृष्टिगत बाराबंकी पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया-

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में आज दिनांक 13.09.2021 को मिशन शक्ति फेज-3 अभियान के अंतर्गत जनपद बाराबंकी के महिला थाना प्रभारी श्रीमती शिखा सिंह द्वारा साई इण्टर कालेज में व थाना टिकैतनगर पुलिस, एसजेपीयू/एचटीयू प्रभारी निरीक्षक शमांनाज सिद्दीकी व चाइल्ड लाइन 1098 द्वारा बसंत कांति इंटर कालेज थाना टिकैतनगर में महिलाओं/बालिकाओं के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस विभाग, चाइल्ड लाइन 1098, चाइल्ड लाइन के डिस्टिक कोऑर्डिनेटर, विद्यालय के अध्यापक व बच्चें उपस्थित रहें। उक्त कार्यक्रम में नारी सुरक्षा, नारी जागरुकता, नारी स्वावलम्बन हेतु कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), घरेलू हिंसा, महिला उत्पीडन, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्क्षावृत्ति आदि के बारे में बताया गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!