काम नही नाम बदलने की नीति पर चल रही भाजपा सरकार…….डॉक्टर राम करन निर्मल

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)जिस पुलिस के नाम से हमारे घरों पर ताले लग जाते थे हम घर छोड़कर भाग जाते थे।वह पुलिस एक कॉल पर 10 मिनट में पीड़ित के घर पहुंच जाती है।मोबाइल कॉल चाहे किसी का भी हो एक कॉल करने पर पुलिस पीड़ित के दरवाजे पर पहुंच जाती है इस सेवा को अपने शासनकाल मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने ही शुरु किया था।

अखिलेश यादव ने गांव में प्रसव पीड़ित महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए होने वाली समस्याओं को देख एंबुलेंस सेवा की भी शुरुआत की थी।जनता की इन सभी सुविधाओं को बेहतर बनाने के बजाय भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने नाम बदलने के सिवा और कुछ नहीं किया।यह बातें रुदौली के ग्राम सरायपीर के एक निजी विद्यालय में आयोजित दलित,पिछड़ा,अल्पसंख्यक एक दिवसीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरन निर्मल ने कही।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना के दौरान जनता को बिना बताए बिना प्लानिंग के प्रधानमंत्री ने लाकडाउन कर दिया।जिसमें न जाने कितने भूखे प्यासे गरीब लोगों की मौत हो गयी।कोरोना के दौरान पैदल जाने वाले लोगों की मौत हो जाने पर समाजवादी पार्टी ने एक-एक लाख रुपए देने का काम किया है।यह काम प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का था जो समाजवादी पार्टी ने विपक्ष में रहते हुए भी सत्ता का काम किया। भारतीय जनता पार्टी की लापरवाही से पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना से कितने शिक्षकों की जान चली गई जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री मानने को तैयार नहीं थे वह केवल 3 लोगों को ही बता रहे थे।इस बात को जब अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के लोगों ने उठाया और कहा कि कोरोना से मौत हुई उन शिक्षकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे।तब जाकर प्रदेश सरकार चेती,कोरोनाकाल में भाजपा के नेताओं को ही अस्पतालों में बेड नहीं मिल सका तो जनता कैसे उम्मीद कर सकती है।ऐसी व्यवस्था भाजपा सरकार की है।कोई सच्चाई लिखता है या दिखाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाती है।ऐसी कई मिसाले मौजूद है।जिनके माता पिता ने न जाने क्या क्या सपने देखे थे कि हमारा लड़का

आईएस,पीसीएस,डॉक्टर,इंजीनियर बनकर नौकरी करेगा।उन नौकरियों पर भी मोदी सरकार ने हमला किया है।मोदी सरकार ने आईएएस की सीटें भी घटा दी हैं।समाजवादी पार्टी की लड़ाई हिंदू मुसलमान की नहीं है न ही मंदिर मस्जिद की है हमारी लड़ाई गरीबी के खिलाफ है।चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई जाएंगी।नफरत फैलाने वाली झूठी वीडियो चलाई जाएंगी।इससे भी हम लोगों को सावधान रहने की जरुरत है।आज उत्तर प्रदेश के थानों में एक ही जात का कब्जा है।जबकि देश में पैदा होने वाले हर एक नागरिक ने आजादी की लड़ाई लड़ी है।देश का विकास और उत्थान के लिए हर एक नागरिक ने कार्य किया है।पिछड़ा मुख्यमंत्री बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का अपमान किया उनकी नेम प्लेट तोड़ दी गई।कलराज मिश्र ने मंच से झटक दिया।ये है भारतीय जनता पार्टी जिनमे पिछड़ों की कोई इज्जत नहीं है।इस अवसर पर सैयद अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां,ज़िला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी अतुल चौधरी,ज़िला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद,रुदौली विधान सभा प्रभारी ईश्वर लाल वर्मा,शाह मसूद हयात ग़ज़ाली,छोटे लाल यादव,मो0 अतीक खान,मुनव्वर अली,अमर नाथ यादव,आंशिक गुप्ता,ज्वाला प्रसाद रावत,प्रदीप यादव,सुखराम सिंह यादव,फिरोज आलम,संजय यादव,अली मियां,सुखलाल लोधी,आनंद शुक्ला,मेराज हाफिज,सै0 शाहिद हुसैन रूमी,विंध्या सिंह,डॉ0 पुष्कर यादव,इक़बाल उस्मानी सहित सैकड़ो सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don`t copy text!