25 सितम्बर को जनपद में आयोजित होगा ‘‘गरीब कल्याण दिवस’’

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बहराइच 15 सितम्बर। शासन के निर्देश पर जनपद में 25 सितम्बर 2021 ‘‘गरीब कल्याण दिवस’’ के रूप में मनाया जायेगा। प्रत्येक विकास खण्ड मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले ‘‘गरीब कल्याण दिवस’’ के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को उपलब्ध कराये जाने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न योजनाओं से आच्छादित भी किया जायेगा।

जनपद में ‘‘गरीब कल्याण दिवस’’ के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं जिनकी देख-रेख में ब्लाक मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। गरीब कल्याण दिवस के सफल आयोजन हेतु ब्लाक चित्तौरा, पयागपुर, विशेश्वरगंज व हुजू़रपुर के लिए जिला विकास अधिकारी, तेजवापुर, महसी, शिवपुर व मिहींपुरवा के लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए, जरवल, कैसरगंज व फखरपुर के लिए उपायुक्त श्रम रोज़गार तथा बलहा, नवाबगंज व रिसयि के लिए उपायुक्त स्वतः रोज़गार को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि गरीब कल्याण दिवस के आयोजन के पश्चात कार्यक्रमवार लाभान्वित किये गये लाभार्थियों संख्यात्मक सूचना, फोटोग्राफ्स इत्यादि अपरान्ह 05ः00 बजे तक जिला विकास अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
‘‘गरीब कल्याण दिवस’’ के अवसर पर जिले के समस्त विकास खण्डों में जन आरोग्य मेलों का आयोजन कर अमजन का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड का वितरण तथा कोविड टीकाकरण आदि की व्यवस्था की जायेगी। सभी प्रकार के ऋण वितरण के साथ-साथ कृषि संयत्रों का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पेयजेल तथा उज्जवला-2 योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन दिये जाने की व्यवस्था के साथ-साथ जनसामान्य को उपलब्ध कराये जाने वाले अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर गांवो की सफाई तथा सैनेटाइजेशन की पर्याप्त व्यवस्था के साथ-साथ विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन शिविर, खाद्य सुरक्षा अन्तर्गत पात्र परिवारों को राशन कार्ड तथा खाद्य सामग्री का वितरण तथा गरीब बालिकाओं के विवाह हेतु संचालित योजना का लाभ पात्र बालिकाओं को दिये जाने की व्यवस्था के साथ-साथ धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषाहार का वितरण भी किया जायेगा। विकास खण्ड मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर मा. सांसदगण, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!