निंदूरा बाराबंकी। विकास खंड क्षेत्र के मदीनपुर निवासी ग्रामीण सुषमा देवी, रामकुमार, शिवकुमारी, रुकमनी, राजरानी, राजवंती, चंम्पादेवी, शिवकुमारी, लीलादेवी, इंदू, राधादेवी आदि ग्रामीणों ने मंगलवार को ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मंगलवार को गांव में कोटे को लेकर खुली बैठक आयोजित हुई। बैठक मे सचिव व ग्राम प्रधान द्वारा बैठक में यह बताया जा रहा है। केवल समूह की महिलाओं को कोटे के चयन में भाग ले सकती है। जिसमें सचिव द्वारा 7/7/2020 का शासनादेश का जिक्र किया जा रहा है। जबकि इस संबंध में न्यायालय ने शासनादेश जारी किया है कि संविधान के अनुच्छेद 14 के विरुद्ध मानते हुए इस नियम को खारिज कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बीडीओ को पत्र देकर चुनाव स्थगित कराने तथा पुनः समानता के अधिकार के अधिकार को ध्यान में रखते हुए कार्यालय आदेश निर्गत करने की मांग की है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

