ब्लॉक को प्रेरक ब्लॉक बनाएंगे देवा ब्लाक में शिक्षक संकुल की मासिक बैठक सम्पन्न
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
देवा, बाराबंकी। विकास खण्ड देवा के ब्लॉक सभागार में शिक्षक संकुल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया तथा इस मौके पर शिक्षक संकुल का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख देवा धर्मेंद्र यादव रहे। इस अवसर पर मिशन हरियाली के संयोजक पर्यावरण प्रेमी विजय प्रताप सिंह द्वारा मौजूद अतिथि जनों को एक-एक पौधा गमले सहित भेंट किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी राम नारायण ने मिशन प्रेरणा के तीनों मॉडूलों ध्यानाकर्षण ,शिक्षक संग्रह आधारशिला के बारे में चर्चा की गई साथ सभी को अवगत कराया गया कि मिशन प्रेरणा में हमारा ब्लॉक बहुत ही तीव्र गति से प्रगति कर रहा है निश्चित ही हम सब मिलकर अपने ब्लॉक को प्रेरक ब्लॉक बनाएंगे साथ ही शिक्षक संकुल के कार्य एवं दायित्व के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी को अवगत कराया गया तथा मिशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए जा जा रहे कार्यों पर एडीओ पंचायत सलीम ने विस्तृत प्रकाश डाला और उन्होंने कहा जहां पर आवश्यकता है उन विद्यालयों में कायाकल्प के अंतर्गत संपूर्ण कार्य कराए जाएंगे धन का अभाव होने के कारण विलंब हो सकता है लेकिन जैसे धन की उपलब्धता होने पर कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कोशिश की जाएगी इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख ने कहा की सभी टीचरों को प्रेरक ब्लॉक बनाने में अपने सहयोग देने के प्रयासरत रहना होगा हम भी आप सभी के साथ हैं अपने स्तर से विद्यालय में जो भी सुविधाएं हैं उनको पहुंचाने का कार्य करेंगे इसके लिए जरूरत पड़ने पर हम अपनी निधि से भी विद्यालय में कायाकल्प कराएंगे खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि इस कोविड महामारी के बाद हमारे विद्यालय खुले हैं जिसमें बच्चों और विद्यालयों के बीच काफी गैप हो गया है इस गैप को मिटाने के लिए हम सभी शिक्षकों से अपेक्षा करते हैं की निरंतर मेहनत कर इन बच्चों को कोविड-19 का पालन करते हुए बच्चों के शिक्षा के स्तर में अपना योगदान देते हुए सफल बनाएं इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक प्रमोद श्रीवास्तव अवधेश तिवारी, विकास वर्मा राजेश श्रीवास्तव डॉ विनय कुशवाहा विवेक वर्मा विजय प्रताप सिंह अंजना मिश्रा दीपशिखा राय, एआरपी कमलेश कुमार वर्मा, शरद चंद्र गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, प्रकाश यादव, मोहम्मद इस्माइल ,अंकित कुमार रामआसरे सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

