फखरपुर हत्याकाण्ड के सफल अनावरण किए जाने तालीमी सोसायटी उ0प्र0 व कई गाँवो के ग्राम प्रधानों द्वारा पुलिस अधीक्षक बहराइच, को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बहराइच पुलिस अधीक्षक बहराइच के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फखरपुर हत्याकाण्ड के सफल अनावरण किए जाने के सम्बंध में अध्यक्ष तालीमी सोसायटी उ0प्र0 व कई गाँवो के ग्राम प्रधानों द्वारा पुलिस अधीक्षक बहराइच, सुजाता सिंह महोदया को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया तथा अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 5100 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया
दिनाँक 21.09.021 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच में आकर डॉ0 मो0 आलम सरहदी अध्यक्ष तालीमी सोसायटी उ0प्र0 मो0 फारुख खां प्रधान सराय जगना, रफीक अंसारी प्रधान सरायं काजी, मो0 सलीम प्रधान गजाधरपुर, मो0 जैनुलाबदीन प्रधान बिलहरी, मुन्ना साहब प्रधान मलूकपुर, रजी अहमद पूर्व प्रधान सौहगाना, जुबेर अहमद प्रधान रैबलिया, दीपनारायण यादव प्रधान मंझारा तौकली, शिवा जी पाण्डे सामाजिक कार्यकर्ता व रहीस अहमद खां सचिव तालीमी सोसायटी उ0प्र0 द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच सुजाता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फखरपुर हत्याकांड के सफल अनावरण किए जाने के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच सुजाता सिंह को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया तथा अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 5100 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

