पूरे जनपद में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्षन, लगाये सरकार विरोधी नारे
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन द्वारा संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में किसान व्यापारी छात्र मजदूर सभी वर्गा का सहयोग मिला। किसानों ने भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद, कृषि कानून वापस हो और एमएसपी गारंटी कानून बनाने के समर्थन में नारे लगाए। सतरिख में प्रदर्शन का नेतृत्व राम किशोर पटेल व अनुपम वर्मा ने किया देवा में अनिल वर्मा व गिरीश वर्मा के नेतृत्व में जहांगीराबाद चौराहे पर उत्तम वर्मा व सतीश वर्मा ‘रिन्कू‘ नगर में रामबरन वर्मा व सनत व सुधाकर वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान शामिल हुए। इसके अतिरिक्त हैदरगढ़ में हरीराम पाल, माशूक अली महादेव यादव आदिल खान कुंवर बहादुर सिंह आदि ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया। रामनगर में अवध राम सैनी संजय प्रधान संतराम मामा सिद्धौर में हौसला हौसला प्रसाद लायक राम राजेश वर्मा ने नियामतपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया। सिद्धौर नगर पंचायत में रणविजय सिंह राजेश गुप्ता आदि ने प्रदर्शन किया। बनीकोडर में शांति भूषण सिंह ने भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन किया तहसील फतेहपुर में बाबादीन वर्मा, राजाराम प्रधान जयसी राम वर्मा ने साथ में पटेल तिराहे पर भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस प्रकार से सभी ब्लॉकों नगर पंचायतों एवं मुख्य चौराहों पर लगभग 30 स्थानों पर जनपद में भारत बंद के समर्थन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सभी वर्गों का किसानों को अपार जनसहयोग मिला श्री अनिल वर्मा ने कहा की किसान पिछले 10 महीनों से दिल्ली के चारों तरफ सड़कों पर बैठा हुआ है और मौसम के साथ-साथ सरकार द्वारा उत्पन्न की गई विभिन्न परिस्थितियों को झेल रहा है। यह किसानों की एक लंबी लड़ाई है जो कि अब सम्मान और अस्तित्व की लड़ाई बन गई है। किसान कानून वापसी से कम कोई बात स्वीकार करने को तैयार नहीं है। एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए जिससे किसानों की फसलों को विचौलियो द्वारा ओने पौने दामों में ना लूटा जा सके और उन्हें उचित दाम मिल सके। खेती लगातार घाटे का सौदा साबित हो रही है इसमें किसानों के जीवन मरण का सवाल है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

