आदर्श ने जनपद के ब्राह्मण समाज को गौरवान्वित किया : राम किशोर शुक्ला
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। ब्राह्मण कल्याण समिति जनपद बाराबंकी की ओर से आईपीएस में चयनित आदर्श कांत शुक्ला का उनके निज निवास मयूर विहार कॉलोनी मे ब्राह्मण कल्याण समिति के जिला संरक्षक ज्ञान प्रकाश मिश्रा, रमेश चंद्र तिवारी, देश दीपक मिश्रा, रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रबंधक राम किशोर शुक्ला, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम गोपाल शुक्ला एडवोकेट, रामेश्वर पांडे, रामचंद्र मिश्र, संजीव त्रिपाठी, पंडित अनूप मिश्रा, अजय शुक्ला, संतोष मिश्रा, विमलेंद्र तिवारी एडवोकेट आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। राम किशोर शुक्ला ने अंगवस्त्र पहनाकर एंव मिष्ठान खिलाया। इस अवसर पर राम किशोर शुक्ला ने कहा कि ग्राम मडना ब्लाक रामनगर निवासी आदर्श कांत शुक्ला के बाबा शिवशंकर शुक्ला के पुत्र राधाकांत शुक्ला के बेटे ने पूरे जनपद के ब्राह्मण समाज को गौरवान्वित किया। आदर्श कांत शुक्ला के माता पिता और बाबा सभी बधाई के पात्र हैं क्योंकि परिवार ने अच्छा वातावरण बनाकर सुअवसर प्राप्त कराया, पूरा ब्राह्मण परिवार धन्य हो गया। ब्राह्मण कल्याण समिति की ओर से बधाई है कि आदर्श कांत शुक्ला देश की सेवा में सर्वाच्च शिखर पर कर्तव्य निष्ठा के पद पर अग्रसर होकर शीर्ष पर चमके ऐसी शुभकामनाएं हम लोग करते हैं।
उपेन्द्र ने दी बधाई
बाराबंकी। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने यूपीएससी में पहले ही प्रयास में 149 वीं रैंक हासिल कर 22 साल की उम्र में आई.पी.एस बने ग्राम मडना, तहसील-रामनगर जनपद बाराबंकी निवासी आदर्श कान्त शुक्ला को जिले का नाम रौशन करने के लिए माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनायें व बधाई दी। और आदर्श कान्त शुक्ला को परिजनों को भी बहुत -बहुत बधाई दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा शशांक कुशमेश, भाजपा नेता नवीन सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष पारख महासंघ सुशील रावत, शिवकुमार शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

