बाराबंकी। सोमवार को मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं जिला चिकित्सालय बाराबंकी के संयुक्त तत्त्वावधान में मुफ्त वैक्सीनेशन के शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रबंधकारिणी समिति के सचिव उमाशंकर वर्मा ने किया। इस अवसर पर कोविड -19 वैश्विक महामारी में टीका का महत्व विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वयंसेविकाओं ने प्रतियोगिता में बढ़- चढ़कर भाग लिया। जिसमें नेहा गुप्ता, अंजली पटेल, ऋचा शर्मा, पूजा गुप्ता, अंशिका मौर्या एवं आशा देवी रही। कैम्प में लगभग 350 लोगों का टीकाकरण हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ऊषा चौधरी, दिनेश वैश्य, पूर्वमंत्री संग्राम सिंह वर्मा, आलोक वर्मा, सभासद, कार्यक्रमाधिकारी डॉ. अमिता सिंह, डॉ. सरिता सिंह तथा डॉ. सिफत्तुज जहेरा जैदी, डॉ. रुचि श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

