नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व मंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र
बाराबंकी। शहर में सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम नोमानी की अध्यक्षता में जिला अल्पसंख्यक सभा की जिला और नगर कमेटी का विस्तार कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया तत्पश्चात नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर श्री गोप ने कहा सभी पदाधिकारी अपने बूथ पर और अपने गांव क्षेत्र में लोगों से मिलकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाए ताकि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में मदद मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी तो नफरत की राजनीति करती है,भाई से भाई को, धर्म जाति में बांटने का काम करती है। बीजेपी ने साढ़े चार साल में एक भी विकास का कार्य नही किया है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, रामनाथ मौर्य, उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू, नसीम कीर्ति, हफीज सलमानी, ओवेस सलमानी, राकेश सिंह, अमित सिंह आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

