मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य जन जागरूकता : संजीव

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

उपनिरीक्षक ने टोल फ्री नम्बरों की दी जानकारी

निन्दूरा, बाराबंकी। ग्राम पंचायत दीनपनाह मिनी सचिवालय में घुघंटेर पुलिस द्वारा नारी सुरक्षा के तहत प्रत्येक कॉलेज व पंचायतों में जाकर नारी सुरक्षा के बारे में बताएं। इस मौके पर उप निरीक्षक संजीव कुमार ने कहा महिला मिशन शक्ति एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ नारी सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए महिला सुरक्षा के टोलफ्री नम्बरो की जानकारी दी। जागरुक करते हुए उन्होने आगे कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि जन जागरूकता करते हुए सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाय तथा अपराध हिंसा करने वालों की पहचान को उजागर कर महिलाओं को आत्म सुरक्षा हेतु प्रशिक्षित किया जाये। सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 112, 101, 181, 102, 108, 1076, 1090, 354, 376 आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। समाजसेविका जसीम खान ने कहा कि आप सभी लोग एकजुट होकर नशे के खिलाफ मुहिम चलाये जिससे जब लोग नशे से दूर रहेंगे तभी घर परिवार में खुशहाली रहेगी। बैठक के पश्चात पूरे गांव में रैली निकाल कर महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!