जगह जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यालयों शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया ।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांति वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शनिवार को क्षेत्र में मनाई गई। जगह जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यालयों शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया ।


ब्लाक मुख्यालय पर झण्डारोहण के बाद और खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा एडीओ पँचायत जानकीराम, एडीओ आइएसबी हनुमान प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार, देवेंद्र कुमार, लिपिक राकेश श्रीवास्तव, विजय मिश्रा सहित समस्त ब्लाककर्मियो ने स्वच्छता अभियान चलाया।
मसौली थाना मुख्यालय पर प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने झण्डारोहण किया तथा पुलिसकर्मियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। सीएचसी बड़ागाँव में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजीव कुमार सिंह ने झण्डारोहण के बाद स्टाफकर्मियो के साथ अस्पताल परिसर में झाड़ू लगायी। बीआरसी भवन पर बीईओ राजेन्द्र सिंह ने झण्डारोहण किया।
गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बड़ागाँव में ग्राम प्रधान नूरफ़ातिमा की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक कर गांव के सर्वागीण विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की गयी तथा स्वस्छता के साथ सैनिताइजेशन किया गया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांति वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!