राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शों पर चलने का प्रथम चरण स्वयं व आसपास की स्वच्छता रखना है,वीरेंद्र तिवारी
एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांति वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शों पर चलने का प्रथम चरण स्वयं व आसपास की स्वच्छता रखना है, इससे हम कोरोना सहित अन्य बीमारियों से बच सकेंगे व स्वस्थ रहकर राष्ट्र की सेवा कर सकेंगे जिससे राष्ट्र विकास की दिशा में आगे बढ़ सकेगा।
उक्त बातें शनिवार को गांधी जयंती के मौके पर मसौली चौराहा स्थित कल्याणी नदी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन घाट पड़रिया पुल पर स्वच्छता श्रमदान का शुभारंभ करते हुए निर्माण एव श्रम राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी ने कही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस को ग्राम स्वराज दिवस के रूप में मनाने का जो संकल्प लिया है उसमें हम आप सभी लोगो की जिम्मेदारी बनती स्वच्छ एव स्वस्थ भारत बनाने में सहयोग करे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत कुमार वर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मौर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी, जिला पंचायत सदस्य राम सिंह भुल्लन वर्मा, सतीश विश्वकर्मा, राम चन्द्र रावत , राम किशोर रावत प्रवीन मिश्रा ,सुधाकर सोनी, रोहित सिंह ,राम मनोहर प्रजापति, राम लखन रावत एवं सभी कार्यकर्ता ने राज्यमंत्री के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया।…
एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांति वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

