मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद आगमन 04 अक्टूबर को
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बहराइच 03 अक्टूबर। मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी का 04 अक्टूबर 2021 को जनपद आगमन प्रस्तावित है। मा. मुख्यमंत्री अपरान्ह 12ः55 बजे चौपाल सागर, नानपारा रोड, बहराइच स्थिति हेलीपैड पर पहुॅचकर अपरान्ह 01ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक कार्यक्रम स्थल चौपाल सागर नानपारा रोड, बहराइच पहुॅचकर विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास/लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण-पत्रों का वितरण एवं जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपरान्ह 02ः10 बजे चौपाल सागर, नानपारा रोड, बहराइच स्थित हेलीपैड पहुॅचकर लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वी.आई.पी./नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने दी है।
प्रदेश के सहकारिता मंत्री का आगमन
बहराइच 03 अक्टूबर। प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा 03 अक्टूबर 2021 को अपरान्ह 03ः30 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच पहुॅच कर अवस्थान एवं रात्रि विश्राम करेंगे। मा. मंत्री श्री वर्मा 04 अक्टूबर 2021 को अपरान्ह 12ः45 बजे चौपाल सागर नानपारा रोड बहराइच में मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा किये जा रहे विभिन्न विकास योेजना के लोकार्पण/शिलान्यास/लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण पत्रों का वितरण एवं जनसभा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरान्त श्री वर्मा अपरान्ह 02ः30 बजे निरीक्षण भवन लो.नि.वि. बहराइच पहुंचकर सायं 07ः30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्टेªट अनिल कुमार सिंह ने दी।

