शिवसेना ने लखीमपुर में किसानों की हत्या पर जताया आक्रोश
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने लखीमपुर में हुए किसानों की नृशंस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है और घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की है साथ ही आज लखीमपुर में पूरे धटना क्रम की जानकारी लेने व पीड़ितों के परिजनों से मिलने जा रहे उत्तर प्रदेश शिवसेना राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह की सीतापुर जिला प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी व नज़रबंद किये जाने पर आक्रोश जताया
शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने कहाकि लखीमपुर में सत्ता पक्ष के संरक्षण में व अति उत्साह में किसानों की निर्मम हत्या की घटना हुई घटना के खिलाफ उठने वाली आवाज़ को दबाने व राज दफन करने के लिये सरकार लखीमपुर जाने वाले नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार कर गिरफ्तारी करके संविधान का गला घोंट रही है अन्नदाता पर अत्याचार करने वाली ब्रिटिश हुकूमत को देश छोड़ कर भागना पड़ा था अब जनद्रोही सरकार का विनाश सुनिश्चित है विद्रोही ने लखीमपुर में मारे गए किसानों के परिजनों को पचास हज़ार का मुआवजा तथा पीड़ित परिवार के आश्रित /सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

