चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 30 हजार की नगदी सहित लाखो रुपये कीमत के जेवरातों को साफ कर दिया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि कस्बा शहाबपुर में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 30 हजार की नगदी सहित लाखो रुपये कीमत के जेवरातों को साफ कर दिया। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाने पर दी है।
सोमवार की देर शाम कस्बा शहाबपुर निवासी सुंदरलाल पुत्र छेदालाल परिजनों के साथ खाना खाकर सो गये इसी बीच घर मे घुसे अज्ञात चोरों ने बक्से में रखी 30 हजार की नगदी सहित सोने के हार, तीन जोड़ी पायल, माँगवेदी, नथुनी, माला, कमरपेटी, पायजेब, तीन अंगूठी सोने की, तीन जोड़ी सोने की झुमकी उठा ले गये तथा थोड़ी दूरी पर स्थित खेत मे बक्सों को छोड़ कर फरार हो गये। सुबह जगने पर हुई जानकारी पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है जिसकी जांच की जा रही हैं।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा  रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!