विद्यालय स्टॉफ ने हस्तांतरण प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित ….

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। कम्पोजिट विद्यालय करपिया में शिक्षारत छात्र का आश्रम पद्घति स्कूल में चयन होने पर मंगलवार को विद्यालय स्टॉफ ने हस्तांतरण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बताते चले जनपद के तीरगाँव में स्थित आश्रम पद्धति स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए गत दिनों हुई परीक्षा में कम्पोजिट विद्यालय करपिया के दो छात्र रोहित व धीरेंद्र कुमार परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें रोहित कुमार पुत्र धर्म पाल निवासी करपिया ने परीक्षा पास किया जिसका चयन आश्रम पद्धति स्कूल में होने पर मंगलवार को प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार पाण्डेय, संजय कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार पांडेय ने बताया है कि आश्रम पद्घति स्कूल में चयन होने पर जहाँ विद्यालय का नाम रोशन किया वही माता पिता का नाम रोशन हुआ है श्री पांडेय ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव
सर्वेश कुमारी. गरिमा. अंकिता. मंजू. बृजेश. रश्मि एवं अजरा खातून सहित अन्य लोग मौजुद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा  रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!