खण्ड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ सांसद को यूटा ने सौंपा ज्ञापन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। विगत दिनों जनपद औरैया के ब्लॉक बिधूना के खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार के संरक्षण में आधार कार्ड बनवाने की एवज में की जारी अवैध वसूली की शिकायत करने पहुंचे शिक्षक संगठन यूटा के जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध थाना बिधूना में दर्ज करवाए गए झूठे मुकदमे को निरस्त करते हुए सम्बन्धित बीईओ के खिलाफ विधिक कार्यवाही की मांग को लेकर जिले के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सांसद उपेन्द्र रावत से उनके आवास पर मुलाकात करके सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि जनपद औरैया के ब्लॉक बिधूना में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अवनीश कुमार के संरक्षण में उनके नजदीकी रिश्तेदारों द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के बीआरसी कार्यालय पर आधारकार्ड बनवाने की एवज में छात्रों अभिवावकों से अवैध वसूली की जा रही थी, जिसकी शिकायत मिलने पर शिक्षक संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के पदाधिकारी व कुछ शिक्षक खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिधूना पहुंचे थे। उन्होंने प्रकरण की शिकायत संसदीय तरीके से बीईओ अवनीश यादव से की, जिस पर बीईओ अपना आपा खोते बैठे और अपने नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक शिक्षक के साथ मारपीट की। उसके बाद शिक्षकों पर अनावश्यक मानसिक दबाव बनाने के उद्देश्य से उक्त बीईओ द्वारा आठ शिक्षकों के विरुद्ध झूंठे आरोपों के आधार पर मारपीट व लूट की धाराओं में फर्जी मुकदमा औरैया जनपद के थाना बिधूना में दर्ज करवा दिया है। पुलिस की कार्यशैली से आहत प्रदेशभर के लाखों शिक्षकों में भारी असंतोष व आक्रोश व्याप्त है, जिसको लेकर जनपद औरैया के हजारों शिक्षक आंदोलनरत है, मजबूरन प्रदेशभर के शिक्षक आंदोलन की राह पर जाने को है। जिसके चलते शैक्षिक व्यवस्था प्रभावित होना भी स्वाभाविक है जिसके लिये पुलिस प्रशासन औरैया जिम्मेदार माना जायेगा। यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर के आह्वान पर इस ज्ञापन के माध्यम से जनपद के शिक्षक आपसे अनुरोध करते है कि जनपद औरैया के थाना बिधूना में शिक्षकों के विरुद्ध दर्ज उक्त झूंठी एफआईआर को निरस्त करते हुए भ्रष्टाचार में संलिप्त बीईओ अवनीश कुमार व उनके नजदीकी रिश्तेदारों के विरुद्ध भ्रष्टाचार करने, अवैध बसूली करने, सरकारी पद व व्यवस्थाओं का दुरुपयोग करने एवं शिक्षक के साथ मारपीट करने की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया जाय। ज्ञापन देने में यूटा जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार, सत्येन्द्र भास्कर, पूर्णेश प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र वर्मा, दीपक मिश्र, शाकिब किदवई, आशीष शुक्ल, राकेश कौल, संग्राम सिंह, सुशील सैनी सहित सभी जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

