पेट्रोल-डीजल पर अब आरबीआई ने भी दी टैक्स घटाने की नसीहत!

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

एसएम न्यूज़/ लगातार मंहगे हो रहे पेट्रोल डीजल ने आम आदमी की जेब तो ढीली कर ही दी है। पर महँगे ईंधन ने भारतीय रिजर्व बैंक की भी परेशानी बढ़ा दी है। यही वजह है आरबीआई की द्विमासिक कर्ज नीति का एलान करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को अप्रत्यक्ष तौर पर सरकार से पेट्रोल डीजल पर टैक्स घटाने की अपील करनी पड़ी।आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि ईंधन पर अप्रत्यक्ष करों को चरणबद्व तरीके से नियंत्रित करने के प्रयास से मुद्रास्फीति को कम करने और मुद्रास्फीति की संभावित आशंका को कम करने में मदद मिलेगी। दरअसल केवल अक्टूबर महीने में ही अब आठ बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.84 रुपये और डीजल 92.47 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा।तो भोपाल में पेट्रोल 112.38 रुपये और डीजल 101.54 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा। केवल अक्टूबर माह में पेट्रोल 2.20 रुपये और डीजल 2.60 रुपये प्रति लीटर महँगा हो चुका है।महँगे पेट्रोल डीजल के अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आई तेजी जिम्मेदार है हालांकि यह भी सच है कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में आधा हिस्सा इसपर केंद्र और राज्यों द्वारा वसूले जाने वाले टैक्स का है। केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी तो राज्य सरकारें वैट वसूलती है।

Don`t copy text!