आई.टी.आई. में आवेदित अभ्यर्थी 13 अक्टूबर तक ले सकते हैं प्रवेश

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बहराइच 11 अक्टूबर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहराइच के प्रधानाचार्य प्रदीप अग्निहोत्री ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तृतीय चरण के प्रवेश की अन्तिम तिथि 13 अक्टूबर 2021 निर्धारित है। बहराइच में संचालित राजकीय आई.टी.आई. बहराइच 103, नानपारा 104, लखैयाकला नानपारा-बहराइच,  नानपारा 220, बंजारन टाण्डा, नानपारा-बहराइच, रेहुवा मंसूर महसी-219 रामगांव रोड गड़वा तथा कैसरगंज 431 कटघरा कला, हुजुरपुर रोड-बहराइच में (एन.सी.वी.टी. व एस.सी.वी.टी.) पाठ्यक्रम अन्तर्गत एक वर्षीय एवं दो वर्षीय संचालित व्यवसायों में तृतीय चरण के प्रवेश की अन्तिम तिथि 13 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार निर्धारित है। प्रवेश प्रकिया अवकाश अवधि में भी जारी रहेगी।
प्रधानाचार्य श्री अग्निहोत्री ने बताया कि प्रवेशित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र, समस्त मूल प्रमाण-पत्रों व अंकपत्रों की प्र्रति एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति, दो अदद पासपोर्ट साइज फोटो, सामान्य/पिछड़ी जाति के अभ्यर्थी प्रशिक्षण शुल्क एवं काशनमनी के साथ तथा अनु./अनु.ज.जा. के अभ्यर्थी काशनमनी जमा कर अन्तिम तिथि तक प्रवेश ले सकते है। सम्यक जानकारी सम्बन्धित संस्थान के प्रवेश प्रभारी से प्राप्त की जा सकती है। रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!